-->

Imidacloprid 17.8 SL Uses in hindi - इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल का उपयोग कैसे करें

 Imidacloprid 17.8% SL How To Use


Formulation : Imidacloprid 17.8 SL 

bayer confidor uses in hindi - कॉन्फिडोर कीटनाशक उपयोग

Description - विवरण

- Imidacloprid 17.8 sl एक ब्रोड स्पेक्ट्रम इंसेक्टिसाइड है.

- यह कीटनाशक contact और stomach क्रिया के साथ साथ एक systemic कीटनाशक भी है.

- यह कीटनाशक नियोनिकोटिनोइड समूह से सम्बंधित है.

- यह कीटनाशक का उपयोग पौधों मे से रस चूसने वाले किट और अन्य कीटो के नियंत्रण के लिए पत्तेदार स्प्रे के रूप में किया जाता है.

- अगर यह कीटनाशक का उचित डोज के हिसाब से इस्तेमाल किया जाय तो यह किसी भी फसल के लिए pytotoxic नहीं होता है.

- यह कीटनाशक उन कीटो के खिलाफ प्रभावी है जो conventional कीटनाशकों के लिए प्रतिरोधी हैं.

- यह कीटनाशक गन्ने में लगने वाली दीमक का नियंत्रण करता है.

Imidacloprid 17.8 sl Mode Of Action - कार्रवाई की विधी

       Imidacloprid 17.8 SL कीटक की नर्वस सिस्टम मे उत्तेजनाओं का संचरण करने का काम करता है , मुख्य रूप से यह कीटनाशक कीटो के निकोटीनर्जिक न्यूरोनल मार्ग मे रुकावट पैदा करने का कारण बनता है जिससे न्यूरोट्रांसमीटर का संचय होता है और परिणाम स्वरूप अंत में किट की मौत हो जाती है.


Imidacloprid 17.8 sl benefits - फायदे

- Imidacloprid 17.8 SL विभिन्न फसलों में पौधों के रस चूसने वाले किटको का बाहोत ही प्रभावी तरीके से नियंत्रण करता है.

- यह कीटनाशक गन्ने की फसल मे दीमक को नियंत्रित करता है.

- यह कीटनाशक काम उपयोग दर मे लंबे समय तक असर देता है जिसकी वजह से किसानों की पहली पसंद यह कीटनाशक है.

- यह कीटनाशक के छिड़काव के बाद कीटो को जल्द से जल्द नॉकडाउन करने की क्षमता है.

- यह कीटनाशक ट्रांसलामिनर गतिविधि के साथ अत्यधिक selective कीटनाशक है.


Target crops 

       Imidacloprid 17.8 SL को कपास, मिर्च, टमाटर, भिंडी, गाजर, बैंगन, चाय, गेहूं, गन्ना, आम, सब्जी वर्गीय फसल और फल वर्गीय फसल मे उपयोग कर सकते है.


Target Insects

      Imidacloprid 17.8 SL का एफिड, सफेद मक्खी, थ्रिप्स, जैसिद्ध, दीमक, हरा फुदका, भूरा फुदका, सफेद पीठ वाला पौधों का फुदका, माहू, चिप्स, आदि कीटो को नियंत्रण करने के लिए उपयोग कर सकते है.


Imidacloprid 17.8% SL dosage per Litre 

       Imidacloprid 17.8 sl का उपयोग अलग अलग फसलों में अलग अलग मात्रा में इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है जैसे कि,

1. कपास की फसल मे - 40 से 50 ml पर एकड़

2. मिर्च की फसल मे - 50 से 100 मिली पर एकड़

3. टमाटर की फसल मे - 100 मिली पर एकड़

4. भिंडी की फसल मे - 100 मिली पर एकड़ 

5. गाजर की फसल मे - 90 से 100 मिली पर एकड़

6. आम के पेड़ में - 2 से 4 मिली पर 10 लीटर पानी (एक पेड़ मे) 

7. चाय की फसल मे - 2 से 3 मिली पर लीटर 


METHOD AND TIME OF APPLICATION - आवेदन की विधि और समय

- सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा सा पानी लें और उसमें आवश्यक मात्रा में यह कीटनाशक को घोल ले. और बाद में यह घोल को अच्छी तरह मिलाकर इसमें बचे हुए पानी को मिला लीजिए.

- यह कीटनाशक का पहला स्प्रे फसल मे कीटो का प्रकोप दिखाई देने पर किया जाता है.

- दूसरा और तीसरा स्प्रे सप्ताह के बाद कीटक के प्रकोप की गंभीरता पर निर्भर होता है.


SAFETY INSTRUCTION - सुरक्षा निर्देश

1. यह कीटनाशक का उपयोग कोहरे मौसम में कभी ना करे.

2. यह कीटनाशक का छिड़काव हवा की दिशा के खिलाफ न करे.

3. यह कीटनाशक के छिड़काव के पहले सुरक्षा उपकरण जैसे कि हाथ मोजे , मास्क, चस्मा, अप्रोन आदि पहन ले.

4. यह कीटनाशक के छिड़काव के समय धूम्रपान, खाना , पीना, कुछ भी चबाना नहीं चाहिए.

5. यह कीटनाशक को अपने मुंह, आंख, और त्वचा के संपर्क में आने से बचाए.

6. यह कीटनाशक के छिड़काव के तुरंत बाद अच्छी तरह से नहा लेना चाहिए.


Imidacloprid 17.8 SL Pack size 

       यह कीटनाशक 1 लीटर, 500 मिली, 250 मिली , 100 मिली कि पैक साइज में बाज़ार में उपलब्ध है.


Imidacloprid 17.8 SL Price

- 1 लीटर - ₹ 1446 ( Approx )

- 500 मिली - ₹ 784 ( Approx )

- 250 मिली - ₹ 405 ( Approx )

- 100 मिली - ₹ 182 ( Approx )


Imidacloprid 17.8 SL Brand Name

1. Media - Dhanuka Agritech Ltd

2. Tatamida - TATA Rallies Ltd

3. Confidor - Bayer 

4. Imida gold - UPL

5. Hi-imida - hpm

6. Isogashi - IFFCO MC

7. Rickmida - DARRICK

8. Filmida - Agrofil Industries

9. Bildor - Bharat Insecticide Ltd


अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो कृपया नीचे दिए गए सोशल मीडिया के icon क्लिक कर शेयर जरुर कीजिए , धन्यवाद🙏